सत्यम के संस्थापक राजू से लगातार तीसरे दिन पूछताछ

आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने रामालिंगा राजू, उसके भाई और पूर्व प्रबंध निदेशक बी.रामा राजू और पूर्व वित्तीय अधिकारी वदलामणि श्रीनिवास से पूछताछ की।

सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जांच के परिणामों की जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि हम अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।

अदालत से चार दिन की रिमांड मिलने के बाद सीआईडी रविवार से तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सीआईडी के सूत्रों के अनुसार जांचकर्ता राजू के सात जनवरी को दिए गए बयान की सत्यता का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

वे इस बात का पता लगाने की कोशिश भी कर रहे हैं कि भारी मात्रा में बैंक में जमा दिखाई रकम थी ही नहीं या फिर उसे परिवार के सदस्यों के संपत्ति के कारोबार में लगाया गया है।

राजू बंधुओं और पूर्व वित्त अधिकारी से उनकी संपत्तियों और घपले में अन्य निदेशकों की भूमिका के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा पुलिस ने सत्यम के घोटाले से जुड़ी कोई भी सूचना भेजने के लिए एक ई-मेल आईडी बनाई है। जिस भी व्यक्ति के पास सत्यम घोटाले से संबंधित कोई सूचना है, वह उसे इस आईडी-- सत्यमफ्रॉड एट सीआईडी डॉट एपीपुलिस डॉट जीओवी डॉट इन-- पर भेज सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+