स्लमडॉग मिलियनेयर के बाद अब 'क्यू एंड ए' की धूम

लखनऊ, 20 जनवरी(आईएएनएस)। उपन्यास 'क्यू एंड ए' पर आधारित फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गोल्डन ग्लोब अवार्ड में धूम मचाने के बाद इस उपन्यास के प्रति लोगों में जबरदस्त जिज्ञासा देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ के पाठकों के बीच 'क्यू एंड ए' की लोकप्रियता का आलम यह है कि बाजार में किताब की कमी हो गई है। अब लोग एडवांस बुकिंग कराकर किताब आने का इंतजार कर रहे हैं।

'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए संगीतकार ए.आर.रहमान को गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिलने और ब्रिटेन में ऑस्कर के समकक्ष माने जाने वाले बाफ्टा अवार्ड में फिल्म के 11 श्रेणियों में नामित होने के बाद लोगों में उपन्यास 'क्यू एंड ए' को लेकर बहुत उत्सुकता है। उल्लेखनीय है कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विकास स्वरूप के उपन्यास क्यू एंड ए पर आधारित है।

लखनऊ के सबसे बड़े बुक स्टोर यूनिवर्सल बुक सेलर्स के मालिक चंद्र प्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि पिछले एक सप्ताह से उपन्यास 'क्यू एंड यू' की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हर रोज तकरीबन 50 से ज्यादा प्रतियों की बिक्री हो रही थी। अब हालत है कि इसकी सभी प्रतियां खत्म हो गई हैं। लोग क्यू एंड ए की धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। गत शनिवार से अब तक किताब के लिए करीब 500 एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं।

प्रकाश के मुताबिक उनके बुक स्टोर में यह उपन्यास करीब डेढ़ साल से मिल रहा था लेकिन क्यू एंड ए को लेकर लोगों की उत्सुकता फिल्म स्लगडॉग मिलियनेर के लोकप्रिय होने के बाद से बढ़ी है।

शहर के ईस्ट एंड मॉल स्थित लैंडमार्क बुक स्टोर के एक कर्मचारी ने आंकड़े देने से बचते हुए बताया कि पिछले 10 दिनों से लोग चेतन भगत के लोकप्रिय उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन और थ्री मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ की तर्ज पर क्यू एंड ए को हाथों-हाथ ले रहे हैं, इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है।

मल्टीप्लेक्स आईनेक्स की मैनेजर अनुराधा मंजुल अब तक क्यू एंड ए के आधे भाग को पढ़ चुकी हैं। वह कहती हैं कि उन्हें यह उपन्यास बहुत दिलचस्प लगा है। बकौल अनुराधा आजकल उनके दोस्तों के बीच क्यू एंड ए की ही चर्चा होती है।

इलाहाबाद में जन्मे और पले-बढ़े भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विकास स्वरूप छात्र जीवन से ही क्विज में गहरी दिलचस्पी लेते थे। राजनयिक जिम्मेदारी से कुछ समय तक दूर रहकर उन्होंने अमिताभ बच्चन द्वारा छोटे पर्दे पर पेश किए गए कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति से प्रेरित होकर एक उपन्यास लिखने की योजना बनाई।

उपन्यास की कहानी झ्झुग्गी में रहने वाले एक युवक की जिंदगी पर आधारित है जो टीवी रिएलिटी शो 'हू वांट्स टू बी एक मिलियनेर' में सभी सवालों का सही जवाब देकर विजेता बन जाता है ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+