मध्य प्रदेश में पदामर्शदाताओं को मिला दूषित भोजन, जांच के आदेश
प्रदेश में 27 जनवरी से छात्र छात्राओं का भविष्य संवारने के लिए अभिनव योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना के जरिए 10 लाख छात्रों को परामर्श देने का लक्ष्य तय किया गया है। परामर्श देने वाले विशेषज्ञों के लिए 17 व 18 जनवरी को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में व्याप्त अव्यवस्थाओं ने परामर्शदाताओं को विचलित कर दिया। उन्हें दूषित भोजन तक खाना पड़ा। कार्यक्रम के समापन पर कुछ परामर्शदाता इतने भड़क गए कि उन्होंने इस मौके पर भोजन की थैलियां तक लहरा दीं। दूषित खाना खाने से कई प्रशिक्षणार्थियों की तबियत तक बिगड़ गई थी।
कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं और दूषित भोजन दिए जाने के मामले के जोर पकड़ने पर सोमवार को शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जताई और मामले की जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने उच्च शिक्षा आयुक्त आशीष उपाध्याय को जांच रिपोर्ट देने को कहा है। उपाध्याय ने इसके लिए दो सदस्यीय दल का गठन कर दिया है और 22 जनवरी तक जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications