सत्यम राज्य व देश की छवि पर धब्बा : राजशेखर रेड्डी
केंद्रीय नेतृत्व से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए राजधानी दिल्ली में आए रेड्डी ने पत्रकारों से कहा, "सत्यम ने एक बड़ी जालसाजी की है। यह राज्य और देश की छवि पर एक धब्बा है। दोषियों को निश्चित रूप से सजा दी जाएगी।"
रेड्डी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार को इसका अंदेशा नहीं था कि इस बड़ी आईटी कंपनी के भीतर क्या हो रहा है। कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता था कि इतनी बड़ी कंपनी के भीतर भारी जालसाजी हो रही है।
रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी चिता 53,000 कर्मचारियों की नौकरी बचाने की है।
तेलंगाना राज्य के निर्माण के सवाल पर रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं प्रणब मुखर्जी, अहमद पटेल और एम.वीरप्पा मोइली से इस संबंध में चर्चा हुई है और महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय पार्टी लेगी।
आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनावों के संदर्भ में रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications