भाजपा को 'प्रह्लाद' की जरूरत नहीं : बिसेन
भोपाल में सोमवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बिसेन ने कहा कि प्रह्लाद पटेल के आने से भाजपा को कोई लाभ नहीं होने वाला है, क्योंकि उनकी मतदाताओं में पकड़ नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि विधानसभा चुनाव में पटेल भाजपा में नहीं थे, इसके बावजूद महाकौशल की 30 में से 22 सीटें भाजपा ने जीती है, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और अच्छा प्रदर्शन करने वाली है।
बिसेन ने बताया कि उनके विभाग ने 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर ली है मगर इस अवधि में लोकसभा चुनाव होने की स्थिति में उन्हें लक्ष्य को तय समय में हासिल करने में कुछ संदेह नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 सितंबर तक नर्मदा का जल भोपाल लाने की घोषणा पर बिसेन ने कहा कि उनका विभाग इस प्रयास में है कि तय समय से एक दिन पहले ही नर्मदा का जल भोपाल ला दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications