ओबामा के पद ग्रहण के शुरुआती समारोह में उमड़ा जन सैलाब

वाशिंगटन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ओबामा के पद ग्रहण समारोह की शुरुआत को समर्पित एक कार्यक्रम में जन सैलाब उमड़ पड़ा। अमेरिका की राजधानी में नेशनल मॉल पार्क में आयोजित समारोह में ब्रस स्प्रिंगस्टीन, स्टेवी वंडर, शाकिरा व यू2 जैसे कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

रविवार को अपराह्न् लिंकन मेमोरियल में समारोह की शुरुआत के मौके पर ओबामा ने कहा, "अमेरिका के नवीनीकरण से जुड़े इस समारोह का स्वागत है।"

'वी आर वन : ओपनिंग इनागरल सेलीब्रेशन' नामक इस कार्यक्रम की शुरुआत ब्रस स्प्रिंग्सटीन के गीत 'द राइजिंग' से हुआ।

राजधानी के मध्य स्थित नेशनल मॉल व वाशिंगटन स्मारक के अलावा लोगों ने जगह-जगह लगाए गए विशाल स्क्रीन पर भी इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और 'अमेरिका द ब्यूटीफुल' व 'दिस लैंड इज योर लैंड' जैसे गीतों के साथ गुनगुनाया।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर को श्रद्धांजलि के रूप में यू2 के 'प्राइड' कार्यक्रम के दौरान किंग के 'मेरे पास एक सपना है' वाक्य का उद्धरण देते हुए कहा गया, "यह एक आयरिश सपना, एक यूरोपीय सपना, एक अमेरिकी सपना, एक अफ्रीकी सपना, एक इजरायली सपना और एक फिलीस्तीनी सपना भी था।"

हास्य कलाकार व अभिनेता कार्ल व जैमी फॉक्स ने अपने हास्य व्यंग्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अपने कार्यक्रम के दौरान फॉक्स ने 'ची-टाउन' से खड़े होने के लिए कहा। इस पर अपनी पत्नी व बच्चों सहित ओबामा हंसते व ताली बजाते हुए उठ खड़े हुए।

फॉक्स ने चुनाव की रात ओबाम द्वारा दिए गए एक भाषण की नकल उतारी तो ओबामा ठहाका लगा उठे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+