श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों ने 2 को मौत के घाट उतारा
कोलंबो, 19 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के दक्षिणी हिस्से में तमिल विद्रोहियों ने धावा बोलकर कम से कम दो नागरिकों की गला काटकर हत्या कर दी और तीन को घायल कर दिया। हमले के बाद से चार अन्य नागरिक लापता हैं। यह जानकारी सोमवार को सेना के एक प्रवक्ता ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मोनरागाला के मलिगाविला में रविवार को मवेशी चराते कुछ लोग जंगल में दाखिल हो गए। तभी विद्रोहियों ने उन पर हमला कर दिया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार लापता लोगों की तलाश में जांच दल भेजा गया है।
यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब सरकारी सेनाओं ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से में तमिल विद्रोहियों के कब्जे वाले मुल्लइतिवू पर कब्जा जमाने के लिए निर्णायक लड़ाई छेड़ रखी है।
सेना ने कहा है कि विद्रोही देश के सेना का ध्यान हटाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
पिछले कुछ अर्से से विद्रोहियों के कब्जे वाले कुछ प्रमुख इलाकों पर सेना का नियंत्रण हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
