गाजा में इजरायल ने एकतरफा संघर्ष विराम लागू किया (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने शनिवार रात को कहा कि इजरायल स्थानीय समयानुसार रविवार देर रात दो बजे से गाजा पट्टी में सैनिक कार्रवाई बंद कर देगा। ओल्मर्ट ने कहा कि संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सैनिक गाजा पट्टी में बने रहेंगे।
दूसरी ओर हमास की सशस्त्र शाखा अल कस्सम बिग्रेड ने कहा कि ओल्मर्ट की घोषणा इस बात को दर्शाती है कि गाजा में इजरायल ने फिलीस्तीन की सैन्य कार्रवाई शुरू होने से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। वहीं ओल्मर्ट की घोषणा के बाद भी इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पर हमले किए।
अल-कस्सम ने यह भी कहा कि उसका प्रतिरोध तब तक जारी रहेगा जब तक इजरायली सेना गाजा से हट नहीं जाती।
सूत्रों के अनुसार इजरायली हमलों में कम से कम 1,203 फिलीस्तीनी नागरिक मारे गए, जिसमें 400 से अधिक बच्चे और 106 महिलाएं शामिल थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications