बिहार में वांछित अपराधी गाजियाबाद में मुठभेड़ ढेर
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जगदीश शर्मा ने कहा, "निजामपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर पुलिस ने तड़के 3 बजे एक कार को रोकना लेकिन कार नहीं रुकी। कार में सवार तीन लोगों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। "
शर्मा ने कहा, "इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। मुठभेड़ 15 मिनट तक चली। कार में सवार दो लोग कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि उनका तीसरा साथी गोली लगने की वजह से अचेत अवस्था में कार में मिला जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
मृतक की पहचान संजीव उर्फ हीरा के रूप में हुई। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और इन दिनों दिल्ली में रह रहा था। संजीव की बिहार पुलिस को हत्या और वसूली के मामलों में तलाश थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम का पिस्टल, मोबाइल के छह सिम कार्ड, तीन अंगूठी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कुछ नकदी बरामद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications