अफगानिस्तान में जर्मन दूतावास के निकट आत्मघाती हमला
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हमला दूतावास की इमारत के सामने हुआ। घटनास्थल अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास और राष्ट्रपति भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर है।
धमाके के बाद दूतावास के प्रवेश द्वार के सामने खड़े कई वाहनों में आग लग गई और क्षेत्र से धूआं उठता देखा गया। इस बात का तत्काल पता नहीं चल सका है कि क्या यह हमला जर्मन दूतावास के कर्मियों को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं। ये भी पता नहीं चल सका है कि हताहतों में कोई राजनयिक भी शामिल है या नहीं।
हमले में हताहतों के बारे में परस्पर विरोधी खबरें मिल रही हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल जहीर अजीमी ने कहा, "हमले में कई लोग मारे गए है और कई घायल हुए हैं।"
उधर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जेमारइ बशारी ने हमले में सिर्फ सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications