प्रभाकरन को चप्पे-चप्पे में तलाश रही है श्रीलंकाई सेना

कोलंबो, 17 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंकाई सेना ने तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे)के प्रमुख वेलुपिल्लइ प्रभाकरन की तलाश में अभियान छेड़ दिया है। ऐसा अंदेशा है कि प्रभाकरन मुल्लइतिवू में 35मीटर गहरे बंकर में छुपा बैठा है। यह जानकारी शनिवार को सरकारी रेडियो ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है सेना उत्तरी जाफना प्रायद्वीप और किलिनोच्ची पर कब्जा करने के बाद अब तमिलों के आखिरी गढ़ मुल्लइतिवू में दाखिल हो चुकी है। लिट्टे के कब्जे वाले इलाके के करीब 95 फीसदी हिस्से पर अब सेना का कब्जा हो चुका है।

हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रभाकरन संभवत समुद्र मार्ग से देश से बाहर निकल चुका है लेकिन श्रीलंकाई नौसेना ने प्रभाकरन को बचकर निकल भागने से रोकने के लिए उत्तरी और पूर्वी छोर पर कड़ी घेराबंदी कर दी है।

55 वर्षीय प्रभाकरन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सिलसिले में भी वांछित है। श्रीलंका की न्यायपालिका ने भी 1996 में श्रीलंका लंका सेंट्रल बैंक में बमबारी के जुर्म में प्रभाकरन को 200 साल की कैद की सजा सुनाई है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिदा राजपक्षे ने पिछले वर्ष कहा था कि प्रभाकरन यदि पकड़ा जा सका तो उसे भारत के हवाले कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+