अरब देशों से इजरायल से रिश्ते स्थगित करने का आग्रह
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को हुई इस बैठक में अरब देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और हमास के दमिश्क स्थित राजनीतिक ब्यूरो के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक में जारी बयान में कहा गया, "शिखर बैठक में सभी अरब देशों से इजरायल से अपने आर्थिक और राजनीतिक संबंधों तथा रिश्ते सामान्य बनाने के कदमों पर पुनर्विचार करने को कहा गया है।"
बैठक में गाजा पर इजरायली हमलों की निंदा की गई और उसे अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया। बैठक में संघर्षविराम और हमास के नियंत्रण वाले इलाकों से इजरायली फौजों की बिना शर्त तत्काल वापसी की मांग की गई है।
कतर और मॉरिशुआना ने शुक्रवार को इजरायल से रिश्ते स्थगित करने की घोषणा की। दोनों देशों ने यह कदम सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद और हमास के निर्वासित नेता खालिद मेशाल के अनुरोध पर उठाया। मिस्र और जार्डन के ही इजरायल के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध हैं।
इससे पहले इसी मसले पर गुरुवार को सऊदी अरब के रियाद शहर में बैठक हुई थी। इसके अलावा सोमवार को कुवैत में अरब लीग की आर्थिक बैठक में भी इसी मसले पर चर्चा होगी।
कतर के प्रधानमंत्री हमद बिन जास्सेम ने कहा कि दोहा की सिफारिशों पर कुवैत की बैठक में चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications