बिहार में अराजपत्रित कर्मचारियों का हड़ताल 11वें दिन भी जारी

राज्य के दो प्रमुख अस्पतालों पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) तथा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) हड़ताल से सबसे अधिक प्रभावित हैं। हड़ताल में शामिल कर्मचारी प्रतिदिन राजधानी की सड़कों पर रैली निकाल रहे हैं।

बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को शिक्षक कर्मचारी पदाधिकारी संयुक्त समन्वय समिति की ओर से निकाले गए जुलूस को रोकने का सरकार ने प्रयास भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वेतनमान के लिए सरकार ने जो लिखित समझौता किया था उसका उल्लंघन किया जा रहा है।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के महासचिव रामबली प्रसाद ने कहा कि केन्द्रीय वेतनमान और अन्य मांगें माने जाने तक हड़ताल खत्म होने का सवाल ही नहीं उठता। इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ए़ बी़ बद्र्घन ने भी राज्य सरकार से कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर हड़ताल को जल्द निपटाने की बात कही है। पटना में शुक्रवार को उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर चौरसिया ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हड़ताल जल्द खत्म कराने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि छठे वेतनमान को केन्द्र सरकार की तर्ज पर लागू करने की मुख्य मांग को लेकर राज्यभर के अधिकांश कर्मचारी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघों और राज्य सचिवालय संघ के आह्वान से सात जनवरी से ही हड़ताल पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+