कैंब्रिज युनिवर्सिटी की 800वीं वर्षगांठ पर दुनियाभर में कार्यक्रम
इस अवसर पर शनिवार को कैंब्रिज परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। परिसर में भरपूर सजावट की गई और घंटाध्वनि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मध्य कैंब्रिज के चार चर्चो में घंटा ध्वनि के लिए एक नई धुन का इस्तेमाल किया गया। इस धुन को क्लेयर कॉलेज के छात्र फिल एरिस ने खासतौर से बनाया।
युनिवर्सिटी की 800वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अमेरिका से लेकर आस्ट्रेलिया तक के चर्चो में घंटाध्वनि के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भारत में कोलकाता के सेंट पाल्स कैथ्रेडल, नई दिल्ली के सैक्रेड हर्ट कैथ्रेडल व सेंट जेम्स चर्च तथा बेंगलुरू के सेंट मार्क्स कैथ्रेडल में घंटाध्वनि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन चर्चो ने हाल में भारत दौरे पर आईं कैंब्रिज युनिवर्सिटी की कुलपति अलीसन रिचर्ड से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का वादा किया था।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कैंब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज के छात्र रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**