मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी होगी इंद्रकली की मुराद!

इन्द्रकली तीन बच्चों की मां हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके तीनों बच्चे बचपन में ही नेत्रहीन व अपाहिज हो गए। इन्द्रकली ने आईएएनएस को बताया कि बच्चों (उषा कुमारी, पिण्टू कुमार तथा मिण्टू कुमार) के विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए उन्होंने सरकारी कार्यालयों के कई बार चक्कर लगाए, परंतु आज तक विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। इन बच्चों की उम्र अब 10 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है।

इंद्रकली ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान वह अपने बच्चों सहित उनसे मुलाकात करेगी और अपनी स्थिति के बारे में उन्हें बताएंगी।

बच्चों के पिता बिहारी सिंह बताते हैं कि उन्होंने तीनों बच्चों का भरपूर इलाज करवाया, परंतु कुछ भी लाभ नहीं हुआ। अलबत्ता बच्चों के इलाज में पूरा परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गया।

बिहारी सिंह ने कहा कि राज्य में कई सरकारें आईं-गईं, जिला मुख्यालय में कई हाकिम आए और चले गए, परंतु मेरी पीड़ा किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री से अंतिम उम्मीद है। वह पतिलार गांव में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर उनसे फरियाद करेंगे। बिहारी ने मुख्यमंत्री से अपनी मुलाकात के लिए समय भी तय करा लिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगामी 19 जनवरी से राज्य में विकास यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के दौरान वह गांवों में ही रात गुजारेंगे। दिन में वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और विकास कार्यो का जायजा लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+