मेनन व राजपक्षे के बीच द्विपक्षीय वार्ता (लीड-1)

कोलंबो, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने शनिवार को श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात कर श्रीलंका की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की।

सरकारी सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि मेनन और राजपक्षे के बीच की बातचीत दोनों देशों की राजनीतिक परिस्थितियों और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रही। राजपक्षे ने मेनन को इस बात से भी अवगत कराया कि देश के उत्तरी प्रांत में लिबरेशन ऑफ तमिल टाइगर्स ईलम (लिट्टे) के भय से भाग रहे शरणार्थियों को सरकार द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

राजपक्षे ने इस मौके पर उत्तरी प्रांत के बारे में भविष्य की योजनाओं व लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के बारे में भी मेनन को अवगत कराया।

सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह लिट्टे के पूर्व राजनीतिक मुख्यालय को भारत के सहयोग से 'किलिनोच्ची' के रूप में विकसित करना चाहती है। हालांकि इस बारे में भी दोनों के बीच बातचीत हुई या नहीं यह पता नहीं चल सका है।

मेनन ने शुक्रवार को भारत की तरफ से मानवीय सहायता के रूप में राष्ट्रपति के वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार बासिल राजपक्षे को दवाइयां उपलब्ध कराई ताकि उत्तरी प्रांत के शरणार्थियों को मदद पहुंचाई जा सके।

इससे पहले शुक्रवार को श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भारत मानवीय पहलूओं के आधार पर श्रीलंका को सहायता देना जारी रखेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+