आडवाणी ही हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार : मोदी (लीड-1)

मध्य गुजरात के हलोल शहर में आयोजित एक सम्मेलन में मोदी ने कहा, "मैं किसी दौड़ में नहीं हूं। जिस प्रकार गुजरात विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है उसी प्रकार लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर दौड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री पद के लिए आडवाणी ही सुयोग्य उम्मीदवार हैं। लोकसभा के आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आएगी और आडवाणी के हाथों में देश की कमान होगी।"

मोदी ने कहा, "वे राज्य में 12 खरब रुपये का निवेश प्राप्त करने में सफल रहे। इससे राज्य का चहुंमुखी विकास होगा और 25 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।"

उन्होंने कहा, "कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए यह अफवाह उड़ाते रहते हैं कि मोदी देश का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन मैं मुख्यमंत्री हूं और वही बने रहना चाहता हूं।"

उल्लेखनीय है कि उद्योगपति अनिल अंबानी और सुनील भारती मित्तल ने पिछले बुधवार को कहा था कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के काबिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+