ओबामा की शपथ से
सैन फ्रांसिस्को, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा जब 20 जनवरी को अमेरिकी कैपिटॉल में आयोजित भव्य समारोह में देश के 44 राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे तो कई ऐतिहासिक लम्हों की यादे जीवंत हो उठेंगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बहुत लोग इस अनुभूति का अहसास कर पाएंगे कि देश के प्रथम अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति उसी कैपिटॉल हिल की सीढ़ियों पर खड़े होकर शपथ लेंगे, जिसका निर्माण गुलामों ने अपना खून-पसीना बहाकर किया है।
इसके अलावा शपथ ग्रहण के समय वे अब्राहम लिंकन की बाइबल का प्रयोग करेंगे, जिन्होंने देश में दासप्रथा का उन्मूलन कराने के लिए गृहयुद्ध लड़ा और शहीद हो गए। इसके अलावा उनकी आंखों के सामने होगा नेशनल माल, जहां मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने 1963 में अपना सुप्रसिद्ध भाषण दिया था।
ब्लैकमैन बिल्ट द कैपिटॉल पुस्तक के रचयिता जेस हॉलैंड का कहना है, "यहां आकर अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहास का एक चक्र पूरा हो जाता है। आप देखंगे कि किस तरह एक अफ्रीकी-अमेरिकी सर्वोच्च पद तक पहुंचता है। यह इस बात का संकेत नहीं है कि सब कुछ ठीक है लेकिन यह निश्चित तौर पर सफलता और बेहतरी का कदम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications