उत्तरप्रदेश में नवविवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार

लखनऊ, 17 जनवरी(आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में एक दलित नव विवाहित के साथ चार व्यक्तियों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जिले के उभांव थाना प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि घटना शिवपुर मिठया गांव की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार रात रमाकांत नाम का गांव का ही एक युवक अपने तीन साथियों सहित उसके घर में घुस गया। तीनों ने जबरन बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। शिकायत में 27 वर्षीय पीड़िता ने कहा है कि रमाकांत और उसके साथियों ने उसके हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि दलित महिला की शिकायत पर रमाकांत व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+