काबुल में जर्मन दूतावास के निकट विस्फोट, 11 घायल (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हमला दूतावास की इमारत के सामने हुआ। घटनास्थल अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास और राष्ट्रपति भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर है।

धमाके के बाद दूतावास के प्रवेश द्वार के सामने खड़े कई वाहनों में आग लग गई और क्षेत्र से धूआं उठता देखा गया। एक स्थानीय टीवी चैनल ने कई घायल अफगान नागरिकों को घटनास्थल से ट्रकों में ले जाते दिखाया गया है। इलाके की अफगान और अमेरिकी सेना के जवानों ने घेराबंदी कर दी है।

इस बात का तत्काल पता नहीं चल सका है कि क्या यह हमला जर्मन दूतावास के कर्मियों को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं। ये भी पता नहीं चल सका है कि हताहतों में कोई राजनयिक भी शामिल है या नहीं।

हमले में हताहतों के बारे में परस्पर विरोधी खबरें मिल रही हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल जहीर अजीमी ने कहा, "हमले में कई लोग मारे गए है और कई घायल हुए हैं।"

उधर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जेमारइ बशारी ने हमले में सिर्फ सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

स्थानीय मीडिया ने विस्फोट में दो अफगान नागरिकों के मारे जाने की खबर दी है लेकिन किसी अफगान अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

इस बीच अमेरिकी सेना ने कहा है कि हमला उसके सैन्य शिविर कैंप एग्गर्स के समीप हुआ। बयान में कहा गया है कि हमलें में घायल हुए लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन इसके पीछे तालिबान का हाथ होने का अंदेशा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+