मुंबई हमलों की प्रमुख गवाह लापता

मुंबई हमलों की प्रमुख गवाह लापता

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 26 नवंबर को कफ परेड में मछुआरों की बस्ती में 10 चरमपंथियों को देखने वाली अनिता उदैया 11 जनवरी से लापता हैं.

पुलिस ने बताया कि उन्होंने लापता गवाह की खोजबीन के लिए अभियान छेड़ दिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई का कहना है कि इससे पहले अनिता उदैया को मारे गए नौ चरमपंथियों की शिनाख्त के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया था.

उदैया की बेटी ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने समाचार माध्यमों को बताया कि इस महिला के लापता होने की जाँच की जा रही है.

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उदैया इस हमले में गिरफ़्तार चरमपंथी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब के मुक़दमे में प्रमुख गवाह नहीं है.

उल्लेखनीय है कि मुंबई पर 26 नवंबर को एक साथ कई जगहों पर हमले किए गए थे जिनमें विदेशी नागरिकों सहित 180 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

इन हमलों में शामिल 10 चरमपंथियों में से नौ मारे गए थे जबकि अजमल आमिर कसाब को गिरफ़्तार कर लिया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+