नौकरियां करने के इच्छुक नहीं हैं क्यूबा के युवा
समाचार एजेंसी ईएफई ने मंगलवार को क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र 'ग्रान्मा' के हवाले से यह जानकारी दी।
'आलस्य : एक वैचारिक खतरा' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है, "आलस्य एक ऐसी समस्या है जो अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाती है। कुछ स्थानों पर लोगों में काम के प्रति अनिच्छा होने से समस्या बढ़ रही है।" रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अधिकांश युवाओं में महत्वाकांक्षाएं हैं ही नहीं।
आलसी लोगों को समाज के लिए खतरा बताते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आरामतलब लोग दिन रात मेहनत करने वाले लोगों की तुलना में अधिक आराम से जिंदगी बसर करेंगे तो मेहनती लोगों के काम के मायने ही क्या रह जाएंगे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार राशन कार्ड के जरिए ऐसे लोगों को भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा उपलब्ध कराके निठल्ले लोगों का पोषण कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications