ब्रिटिश प्रधानमंत्री को चाहिए एक अदद रसोइया
नए रसोइये का मुख्य काम वहां आने वाले मंत्रियों और महत्वपूर्ण अतिथियों को विभिन्न पेय परोसना होगा। इस संबंध में आवेदन करने वालों को शुक्रवार तक मंत्रिमंडल कार्यालय में शुक्रवार तक आवेदन करना होगा।
इंटरनेट पर उपलब्ध इस विज्ञापन में पद का आधिकारिक नाम 'फ्रंट ऑफ हाउस असिस्टेंट' रखा गया है। रसोइये की तनखाह में 6,609 डॉलर का विशेष भत्ता भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि विज्ञापन में प्रधानमंत्री निवास का सीधा हवाला न देते हुए कहा गया है कि व्हाइटहाल की एक प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी इमारत में रसोइये की आवश्यकता है।
विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी का कहना है कि आर्थिक मंदी के इस दौर में एक रसोइये की नियुक्ति का करदाताओं को दी जाने वाली सेवाओं से कोई सीधा संबंध नहीं है।
उधर मंत्रिमंडल कार्यालय ने कहा है कि यह कोई नया पद नहीं है। पिछले रसोइये द्वारा क्रिसमस के पहले काम छोड़ देने के बाद यह विज्ञापन दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications