प्रिंस हैरी की नस्ली टिप्पणी की जांच करेगी ब्रिटिश सेना

लंदन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश सेना प्रिंस हैरी की उस कथित नस्ली टिप्पणी की जांच करेगी जिसमें उन्हें एक वीडियो में अपने साथ प्रशिक्षण ले रहे एक पाकिस्तानी प्रशिक्षु को 'पाकी' कहते दिखाया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने ऐसे संकेत दिए हैं कि शिकायत के अभाव में प्रिंस को भले ही औपचारिक जांच का सामना न करना पड़े लेकिन उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, "सेना अनुचित व्यवहार को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसी बातों को सेना गंभीरता से लेती है और इनकी जांच की जाती है। इस मामले में भी सेना के सामान्य नियमों का पालन किया जाएगा।"

इस मामले में प्रिंस को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

ऐसी रिपोर्ट है कि हैरी के पिता प्रिंस ऑफ वेल्स ने भी उस वीडियो के बारे में उनसे बात की है, जिसमें उन्हें एक अन्य साथी कैडेट को 'रैगहेड' कहते दिखाया गया था।

इस बीच पाकी कहकर पुकारे गए सैन्य अधिकारी के चाचा इफ्तिखार राजा ने प्रिंस की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए कहा है कि उन्हें शाही परिवार के सदस्य से इससे बेहतर व्यवहार की उम्मीद थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+