हसीना ने कहा, काम न करने वाले मंत्री हटा दिए जाएंगे

'न्यू एज' समाचार पत्र में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक हसीना ने मंत्रियों को सात दिनों के भीतर कार्यभार संभाल लेने के लिए कहा है।

हसीना ने उनसे कहा, "सात दिनों के भीतर अपने-अपने मंत्रालयों का कार्यभार संभाल लें और सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए काम करें। मैं कोई भी बहानेबाजी स्वीकार नहीं करूंगी।"

ठीक इसी तरह के एक संदेश में उन्होंने अधिकारियों को विलासिता से दूर रहने के लिए कहा।

हसीना ने रविवार को विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के सचिवों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "आप जनता के सेवक हैं। आप सभी को नियमों व कानूनों का निर्भयता के साथ पालन करना चाहिए और निर्विकार भाव से काम करना चाहिए। अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में निष्पक्ष रहना चाहिए।"

हसीना ने सचिवों से कहा, "कानूनी अड़चनों का बहाना बना कर किसी भी काम से इनकार मत कीजिए। इसके बदले उसे निपटाने के रास्ते तलाशने की कोशिश कीजिए।"

हसीना ने कहा, "हम कानून बनाने वाले लोग हैं। यदि आपको योजनाओं को लागू करने में कोई कानूनी दिक्कत हो रही है तो हमें बताइए। कानूनों में संशोधन किया जा सकता है और सार्वजनिक विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए नए कानूनों को अमल में लाया जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+