दबाव के आगे घुटने नहीं टेकेंगे : जरदारी (लीड-1)
इस्लामाबाद स्थित अपने आधिकारिक आवास 'ऐवान-ए-सद्र' में विदेशी राजदूतों को दिए रात्रिभोज में जरदारी ने कहा, "अगर भारत पाकिस्तान पर विश्व समुदाय का दबाव बनाना चाहता है तो यह उसकी भूल है।"
जरदारी ने भारतीय उच्चायुक्त सत्यब्रत पाल से अलग से मुलाकात कर क्षेत्र की परिस्थितियों पर चर्चा की।
भोज के दौरान राजदूतों से मुलाकात करते हुए जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने मुंबई में हुए धमाकों के बाद गंभीरतापूर्वक भारत को बिना शर्त मदद की पेशकश की थी लेकिन भारत ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
जरदारी ने वैश्विक ताकतों से यह अपील भी की है कि वे कूटनीतिक उपायों के सहारे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का भी प्रयास करें।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उन चुनौतियों और जमीनी वास्तविकताओं का जायजा लेना चाहिए जिनका सामना पाकिस्तान कर रहा है।
उन्होंने आतंकवादियों के साथ किसी तरह का समझौता न करने की बात दोहराई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications