धांधली के जरिए हमें चुनाव में हराया गया: खालिदा जिया
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ने एक जनसभा में कहा, "मतदाताओं ने बीएनपी के पक्ष में मतदान किया था लेकिन चुनाव परिणाम को दूसरी पार्टी के पक्ष में पलट दिया गया।"
उन्होंने कहा, "कार्यवाहक सरकार ने एक पार्टी विशेष के लिए काम किया और मेरे गठबंधन को जबरन हरा दिया गया। कार्यवाहक सरकार के प्रशासकों ने पिछले दो वर्षो में लोगों को इतना प्रताड़ित किया कि हर व्यक्ति उनसे छुटकारा पाना चाहता था।"
खालिदा ने कहा कि वह बीएनपी की सभी सह-इकाइयों को भंग कर देंगी और उनकी पार्टी शेख हसीना सरकार को घेरने का काम करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से हिम्मत न हारने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि कार्यवाहक सरकार की देखरेख में 29 दिसंबर, 2008 को बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में शेख हसीना की अवामी लीग को दो तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications