शिबू सोमवार को इस्तीफा देंगे, नए मुख्यमंत्री पर असमंजस बरकरार (लीड-1)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख सोरेन चाहते हैं कि झामुमो विधायक चंपई सोरेन उनके स्थान पर अंतरिम मुख्यमंत्री बने। उनकी योजना विधानसभा चुनाव लड़कर फिर मुख्यमंत्री बनने की है। उधर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। इस वजह से मुख्यमंत्री पद को लेकर फिलहाल असमंजस बरकरार है।

झामुमो के अध्यक्ष ने रांची में संवाददाताओं से कहा कि वे सोमवार को पद से त्यागपत्र देंगे। सोरेन ने कहा कि झामुमो के विधायक को अगला मुख्यमंत्री बनाने के अपने दावे पर वे कायम हैं।

सूत्रों के अनुसार शिबू की योजना जामतारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने और जीतने के बाद चंपई के स्थान पर फिर से खुद मुख्यमंत्री बनने की है।

उधर नई दिल्ली में राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने संवाददाताओं से कहा कि सोरेन इस्तीफा देने में देरी कर रहे हैं। उन्होंने सोरेन के पद नहीं छोड़ने पर जेएमएम के नेतृत्व वाली झारखंड की संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी भी दी।

ऐसे में शिबू की योजना के पूरा होने में अड़चनें आने लगी हैं। राष्ट्रीय जनता दल चाहता है कि पूर्व मुख्यमंत्री और निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा फिर मुख्यमंत्री बनें। उधर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर राज्य में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

रविवार को शिबू सोरेन ने घोषणा की थी कि सेरईकेला सीट से विधायक चंपई सोरेन उनके स्थान पर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। सूत्रों के अनुसार झामुमो के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुनने के एक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

झामुमो एवं संप्रग के सहयोगी दलों ने रविवार को राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए रविवार शाम को रांची में एक बैठक की। बैठक में संप्रग सरकार में मंत्री बने कुछ निर्दलीय विधायक भी शामिल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+