अमर सिंह ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना (लीड-1)
सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "मान्यता को न पहचानने की बात करके कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने उनका अपमान किया।"
सपा ने शनिवार को लखनऊ लोकसभा सीट से संजय दत्त के चुनाव न लड़ पाने की स्थिति में मान्यता को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था। इस बारे में जब दिग्विजय से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह मान्यता को नहीं जानते।
सपा महासचिव ने पलटवार करते हुए कहा, " जरा सोचिए कि अगर पूछा जाए कि लक्ष्मण सिंह कौन हैं। क्या वह दिग्विजय सिंह के भाई हैं जो फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हैं।"
सिंह ने कहा कि कांग्रेस के साथ उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों को लेकर कोई तालमेल नहीं हुआ है। उनकी पार्टी 47 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।
कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी उम्मीद है कि गठबंधन होगा क्योंकि हमने सोनिया गांधी के नेतृत्व को स्वीकार किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications