उत्तरप्रदेश में कोहरे का कहर जारी
प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में रविवार सुबह से छाये घने कोहरे की वजह से दोपहर बाद धूप खिली। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से लोगों को बाहर आने-जाने में खासी दिक्कत हुई।
रविवार को एक बार फिर मेरठ सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.4, आगरा का 7.8, कानपुर 12.0, गोरखपुर का 10.7 9.8 और वाराणसी का 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ज्यादातर स्थानों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहेंगे।
कोहरे के प्रकोप से हवाई, रेल और बस यातायात प्रभावित रहा है। रविवार सुबह लखनऊ आने वाली सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे विलंब से पहुंचीं।
उधर, लंबी दूरी की बरौनी, अवध, पुष्पक, सरयू-यमुना एक्सप्रेस जैसी दर्जनभर से ज्यादा ट्रेने कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से पांच से नौ घंटे देरी से चल रही हीं।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications