अमर सिंह ने जारी की मायावती के भ्रष्टाचार पर सीडी

अमर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि सीडी में वरिष्ठ बसपा नेता तिलक चंद अहिरवाल और सी.पी. सिंह के 20 लाख रुपये जुटाने और इसे दिल्ली के बसपा नेता सुरेश चांद को देने के बारे में पूरा ब्योरा है।

अमर सिंह ने आरोप लगाया कि 20 लाख रुपये की रकम को 39 बसपा कार्यकर्ताओं में बांटा गया और उनसे इस धन को मायावती के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनाकर भेजने को कहा गया।

अमर सिंह ने कहा कि सभी बैंक ड्राफ्ट 10 दिन के भीतर ही फरवरी 2007 में बनवाए गए। यह मायावती के भ्रष्टाचार का केवल एक नमूना है। इससे साफ हो जाता है कि मायावती कैसे अपने काले धन को सफेद बनाती हैं।

अमर सिंह ने कहा कि सीडी में बैंक ड्राफ्ट के नंबर, उसे बनवाने वाले लोगों के नाम सहित सभी विवरण हैं।

सपा नेता ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि हम चुनाव आयोग से बसपा की मान्यता समाप्त करने के लिए भी कहेंगे।

बहुजन समाज पार्टी ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+