बाढ़ से बेहाल फिजी में लगा आपातकाल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फिजी के तीन नगरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन नगरों में नादी भी शामिल हैं जहां फिजी का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह नगर राजधानी सूवा से पूरी तरह कट चुका है। बाढ़ में अब तक दो लोगों की मौत हुई है जबकि चार लापता हैं।
फिजी के रक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री रातू इपेली गानीलावू ने बताया कि सैन्य शासक वोरेक बेनीमारामा ने आपातकाल लगा दिया है।
उन्होंने कहा, "यह निर्णय जानमाल की हिफाजत के मकसद से लिया गया है। हम आपदा की इस घड़ी में आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाना चाहते हैं ताकि वह परिस्थिति का फायदा न उठा सकें।"
'रेडियो न्यूजीलैंड' ने खबर दी है कि बाढ़ में 500 से अधिक विदेशी भी फंसे हुए हैं। बाढ़ प्रभावितों इलाकों से कम से कम 700 लोगों ने स्कूलों और राहत शिविरों की शरण ले रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications