लखनऊवासियों के लिए खास है इस बार का भारंगम

नवाबों के शहर लखनऊ में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विदेशी नाटककारों का जमावड़ा होगा और शहर के नाट्यप्रेमियों को विदेशी नाटकों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

लखनऊ में 11 से 19 जनवरी तक चलने वाले भारंगम में पोलैंड, चेक गणराज्य, पाकिस्तान, इजरायल और जापान की सात प्रस्तुतियां शामिल हैं। रंगकर्मी मानते हैं कि विदेशी प्रस्तुतियों के माध्यम से लखनऊवासियों को विश्व के दूसरे देशों के रंगमंच से मुखातिब होने और जानने का मौका मिलेगा।

लखनऊ स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ मानते हैं कि पिछले तीन या चार दशकों के दौरान शहर में विदेशी नाटक देखने को नहीं मिले हैं।

वरिष्ठ रंगकर्मी उर्मिल कुमार थपलियाल कहते हैं कि उन्हें याद नहीं कि कभी लखनऊ में पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में विदेशी प्रस्तुतियां देखने को मिली हों।

महोत्सव में विदेशी नाटकों की शुरूआत 12 जनवरी को उमा नाथ बली पेक्षागृह में होने वाले पोलैंड के नाटक टेकिंग द रेस्ट' से होगी। इसके अलावा नाट्य प्रेमी इजरायली नाटक 'द डेज ऑफ अडेल', अफगानिस्तानी नाटक 'ली टारटफ' आदि का आनंद भी उठा सकेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+