पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर कनाडा जाएंगे ओबामा (लीड-1)
अमेरिकी राष्ट्रपतियों द्वारा अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए कनाडा जाने की परंपरा रही है लेकिन पिछली बार राष्ट्रपति बने जार्ज बुश ने इस परंपरा से इतर मेक्सिको की यात्रा की था।
कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के कार्यालय से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि कनाडा इस बारे में ओबामा की टीम के संपर्क में बना हुआ है।
वक्तव्य में कहा गया है, "हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ओबामा ने शपथ ग्रहण के बाद कनाडा आने का हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।"
कनाडा के विदेश राज्य मंत्री पीटर केंट ने कहा कि कनाडा के नागरिक इस बात से बहुत सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहे हैं कि ओबामा ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए कनाडा का चयन किया है।
माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान अर्थव्यवस्था बातचीत का प्रमुख मुद्दा रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications