गाजा पर इजरायली हमले के खिलाफ दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन
जर्मनी में खासतौर से तुर्को, फिलिस्तीनियों व अन्य इस्लामी अल्पसंख्यकों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में 35,000 से भी अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
म्यूनिख व न्यूरेमबर्ग शहरों में भी हजारों प्रवासी फिलिस्तीनियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 'इजरायली व फिलिस्तीनियों के बीच शांति के प्रयास' तथा अन्य समूहों, कर्मचारी संगठनों व वामपंथी पार्टियों के गठबंधन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में 100,000 लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।
उधर लंदन में 10,000 से भी अधिक लोगों ने सड़क पर उतर कर गाजा पट्टी पर इजरायली हमले का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर उपस्थित पुलिस पर जूते फेंके और खड़ा किए गए अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की।
इसके अलावा बेलफास्ट, इडेनबर्ग, अबरदीन व न्यूकास्ट में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए।
दुनिया के अन्य तमाम हिस्सों से भी गाजा पट्टी पर इजरायली हमले के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन की खबरें मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications