पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर असर

अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही और इसे ख़त्म करने के लिए बातचीत नाकाम हो गई है. अधिकारी वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं.
देशभर से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक़ पेट्रोल पंपों का भंडार कम हो रहा है. नई दिल्ली में भी स्थिति अच्छी नहीं है.
अधिकारियों की ग़ैर मौजूदगी में विमानों को ईंधन आपूर्ति का काम भी प्रभावित हुआ है और इसमें देरी हो रही है.
उत्पादन में कमी
भारतीय तेल निगम (आईओसी) के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "हमने गुरुवार सुबह तेल क्षेत्र में अधिकारियों के संगठन से बातचीत की. लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. हमने उनको बताया कि चूँकि उच्च स्तरीय मंत्रिमंडलीय समिति इस मामले को पहले से देख रही है, इसलिए हम इसमें कुछ नहीं कर सकते. लेकिन वे नहीं मान रहे हैं."
हमने गुरुवार सुबह तेल क्षेत्र में अधिकारियों के संगठन से बातचीत की. लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. हमने उनको बताया कि चूँकि उच्च स्तरीय मंत्रिमंडलीय समिति इस मामले को पहले से देख रही है, इसलिए हम इसमें कुछ नहीं कर सकते. लेकिन वे नहीं मान रहे हैं सार्थक बेहुरिया, आईओसी के चेयरमैन
| |
उन्होंने बताया कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि आपूर्ति में मुश्किल आ रही है. बेहुरिया ने बताया कि अगर हड़ताल जारी रही, तो शुक्रवार से मुश्किल हो सकती है.
एलपीजी की आपूर्ति में भी समस्या आ रही है क्योंकि ट्रकवालों की भी हड़ताल चल रही है. आईओसी के सात शोधन कंपनियाँ में सिर्फ़ 40 फ़ीसदी उत्पादन ही हो रहा है.
सरकार ने भी स्वीकार किया है कि आपूर्ति में कमी है लेकिन उसका कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है.












Click it and Unblock the Notifications