जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान

जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान

श्रीनगर ज़िले की आठ सीटों और जम्मू की 13 सीटों के लिए बुधवार को हो रहे मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

श्रीनगर में अ‌र्द्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के हज़ारों जवान तैनात किए गए हैं.

श्रीनगर में मतदान से पहले पृथकतावादियों ने लाल चौक चलो का आह्वान किया था जिसके कारण लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया था.

श्रीनगर से बीबीसी संवाददाता अल्ताफ़ हुसैन का कहना है कि पहली बार मतदान से पहले पूरे श्रीनगर में कर्फ़्यू लगा दिया गया था.

इसके कारण श्रीनगर और आसपास के इलाक़ों में जनजीवन प्रभावित रहा था.

बुधवार को मतदान के दिन भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. बहुत से स्थानों पर कंटीले तारों की बाड़ लगा दी गई है.

ऐसा महसूस हो रहा है कि ये शहर जैसे एक युद्धस्थल बन गया हो.

चुनाव के क्षेत्र में चुनाव विरोधी प्रदर्शन से बचने के लिए अघोषित कर्फ़्यू लगा दिया गया है.

दरअसल, अलगाववादी संगठनों ने चुनाव के बहिष्कार की अपील की है जिसका सबसे ज़्यादा असर श्रीनगर में होने की उम्मीद है.

जम्मू से बीबीसी संवाददाता बीनू जोशी का कहना था कि जम्मू की 13 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है.

उनका कहना है कि हिंदू बहुल ये सीटें सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

इससे पहले के छहों चरणों में कुछ ही क्षेत्रों को छोड़कर पूरे कश्मीर के लोगों ने उम्मीद के विपरीत बड़ी संख्या में मतदान किया है.

उल्लेखनीय है कि मतों की गिनती 28 दिसंबर को होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+