ओबामा ने मनमोहन सिंह से बात की

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें बधाई दी.
बयान में कहा गया है कि बराक ओबामा ने कहा कि अमरीका और भारत के रणनीतिक रिश्ते बेहद अहम हैं और उनका प्रशासन भारत के साथ सभी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काम करना चाहेगा.
ग़ौरतलब है कि इसके पहले ऐसी ख़बरें आईं थीं कि जीतने के बाद बराक ओबामा ने भारतीय प्रधानमंत्री को फ़ोन न करके भारत की अनदेखी की.
इस पर भारतीय प्रधानमंत्री को सफ़ाई देनी पड़ी थी.
खाड़ी देशों के तीन दिवसीय दौरे से लौटते समय मनमोहन सिंह ने कहा कि असल में ओबामा ने शनिवार को मुझसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त मैं खाड़ी देशों के दौरे पर था, इस वजह से मुझसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका.
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ख़बर सही नहीं है कि ओबामा ने उनसे संपर्क नहीं किया.
उनका कहना था,'' ओबामा ने मुझसे बातचीत करना चाही थी. लेकिन ओमान और कतर की यात्रा पर होने के कारण मेरे पास समय की कमी थी, इस वजह से संपर्क नहीं हो सका था.''
मनमोहन सिंह ने कहा कि ओबामा के राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले उन्होंने शुभकामनाएँ दी थीं और उसका जवाब भी मिला था.
प्रधानमंत्री ने ओबामा को उस वक्त भी शोक संदेश भेजा था जब उनकी नानी का निधन हुआ था.
मनमोहन सिंह ने कहा कि ओबामा के नेतृत्व में अमेरिका के साथ भारत के संबंध पहले से और अधिक मज़बूत होंगे.












Click it and Unblock the Notifications