ग्वालियर में पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दी
ग्वालियर, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर की समाधिया कालोनी में रहने वाले एक दंपति ने शनिवार की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुसाइड नोट छोड़ गए हैं, मगर उसमें आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के भिवानी का रहने वाला शेखर सोनी दाना ओली में सोने के आभूषण बनाने का काम करता था। उसके तीन अन्य भाई भी इसी रोजगार में हैं, मगर सभी अलग अलग रहते हैं।
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक बी़ क़े सूर्यवंशी ने बताया कि शेखर सोनी (25 वर्ष) तथा पूजा (23 वर्ष) ने शनिवार की रात को सल्फास खा लिया। दोनों को ही गंभीर हालत में जयारोग्य चिकित्सालय ले जाया गया जहां रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। वे एक सुसाइड नोट भी छोड़ गए हैं, जिसमें उन्होंने अपने छोटे भाई के लिए सिर्फ इतना लिखा है कि वे उनकी बेटी को पाल लें। आत्महत्या क्यों की है इसका कोई जिक्र नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications