पाटिल की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा बैठक

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी के आतंकवादियों का ताजा निशाना बनने के बाद केंद्र सरकार ने आंतरिक सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को एक बैठक की। गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन, केंद्रीय गृह सचिव मधुकर गुप्ता और दिल्ली पुलिस प्रमुख वाई.एस.डडवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

बैठक के बाद गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ओंकारनाथ केडिया ने कहा, "बैठक में दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के सुरक्षा परिदृश्य और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ निश्चित कदम उठाने पर चर्चा की गई।"

फिलहाल केडिया ने इन 'निश्चित कदमों' का ब्यौरा देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये निश्चित कदम दिल्ली की सुरक्षा बढ़ाने के संबंध में हैं। बैठक में आतंकी धमकियों से संबंधित सभी सूचनाओं के शीघ्र आदान-प्रदान और उस संबंध में नजदीकी सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

गौरतलब है कि शनिवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों की घटनाओं में राजधानी में 23 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+