खालिदा और हसीना ने पार्टियों पर पकड़ मजबूत की
ढाका, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में आम चुनावों से पहले दो पूर्व प्रधानमंत्रियों खालिदा जिया और शेख हसीना ने अपनी पार्टियों पर पकड़ मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) में बिखराव को देखते हुए खालिदा ने स्वयं को पार्टी का आजीवन अध्यक्ष चुनवा लिया है वहीं हसीना ने अवामी लीग के महासचिव पद की जिम्मेदारी से अब्दुल जलील को मुक्त कर दिया है।
साथ ही दोनों ने बांग्लादेश की सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार से अपने खिलाफ लगे आरोपों को खत्म कर स्थायी रिहाई की मांग की है। इस बीच अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि दोनों चुनावों में एक साथ आ सकती हैं।
अवामी लीग के कार्यवाहक प्रमुख जिल्लुर रहमान ने कहा, "खालिदा जिया और शेख हसीना में कोई भी बैठक तभी हो सकती है जब दोनों पर देश का कानून समान रूप लागू किया जाए। पहले हसीना को रिहा होने दीजिए उसके बाद वह निर्णय लेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications