इंदौर में एड्स पीड़ित युवती ने फैलाई दहशत
इंदौर, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कथित एड्स पीड़ित एक युवती ने पुलिस और स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ाकर रख दी है। इस युवती की बढ़ती हरकतों से परेशान पुलिस ने शनिवार को उसका स्केच जारी किया।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो माह से एक युवती शहर में सक्रिय है, जो नौजवानों को अपने जाल में फंसा लेती है। इस युवती के शिकार युवकों का कहना है कि वह पलासिया, छप्पन दुकान और बाम्बे अस्पताल चौराहे पर घूमती फिरती लोगों से वाहन पर लिफ्ट मांगती है और अपनी परिस्थितियों का रोना रोकर उन्हें अपने जाल में फंसा लेती है।
महाराजा यशवंत राव अस्पताल के एड्स विशेषज्ञ अंबरीष दुबे ने युवती के संपर्क में आए युवकों का परीक्षण किया तो पाया गया कि दो युवक एड्स पीड़ित हैं। इंदौर के पुलिस अधीक्षक आऱ क़े चौधरी ने बताया है कि उन तक कोई शिकायत नहीं आई है, फिर भी मिली सूचनाओं के आधार पर उन्होंने स्केच जारी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications