शादीशुदा मर्द के बच्चे की मां बनी थीं ये फेमस एक्ट्रेस, जुनून की हद तक किया प्यार, 31 में मिली दर्दनाक मौत

Smita Patil: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का जीवन जितना शानदार था, उनका अंत उतना ही दर्दनाक रहा। महज 31 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 28 नवंबर 1986 को उन्होंने बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) को जन्म दिया था, लेकिन खुशियों के ये पल ज्यादा लंबा साथ नहीं दे पाए।

डिलीवरी के14 दिन बाद स्मिता पाटिल की हुई थी मौत
डिलीवरी के 14 दिन बाद यानी 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। वह अपने पीछे एक नवजात बेटे और अपनी बेहतरीन सिनेमाई विरासत छोड़ गई थीं।

Smita Patil

अंतिम दिनों में स्मिता पाटिल का गहराता अकेलापन

स्मिता पाटिल के आखिरी दिन बेहद अकेलेपन में गुजरे थे। एक्ट्रेस की करीबी दोस्त और फिल्ममेकर अरुणा राजे ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में स्मिता पाटिल के जीवन के उन पहलुओं को शेयर किया है, जो कम ही लोगों को पता हैं।

बच्चा पैदा करते ही बिगड़ गई थी स्मिता पाटिल की हालत

-अरुणा राजे ने बताया कि जब उन्हें स्मिता पाटिल की गंभीर हालत की खबर मिली, तो वह तुरंत जसलोक अस्पताल पहुंची थीं लेकिन वहां जो उन्होंने देखा, वह उनके लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। उनके मुताबिक स्मिता पाटिल की हालत इतनी नाजुक थी कि उन्हें समझ आ गया था कि अब वापसी संभव नहीं है।

-इस दौरान स्मिता पाटिल की मां पूरी तरह टूट चुकी थीं लेकिन नवजात बच्चे के लिए उन्हें खुद को संभालना पड़ा। ये पल परिवार के लिए बेहद भावनात्मक और कठिन था।

राज बब्बर से प्यार और फिर हुआ ऐसा अंजाम

-स्मिता पाटिल की प्रोफेशनल लाइफ जितनी अच्छी थी, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई थी। एक्ट्रेस की निजी जिंदगी का सबसे चर्चित पहलू एक्टर राज बब्बर (Raj Babbar) के साथ उनका रिश्ता था।

-अरुणा राजे के मुताबिक स्मिता पाटिल का प्यार बेहद गहरा और भावनात्मक था। उनके निधन के बाद मिले कुछ निजी लेटर्स और नोट्स से ये साफ हुआ था कि वह राज बब्बर से बेहद मोहब्बत करती थीं, इतना कि ये प्यार जुनून की हद तक पहुंच चुका था।

7 महीने की प्रेग्नेंट स्मिता पाटिल ने रखा था करवाचौथ का व्रत

बताया जाता है कि स्मिता पाटिल ने राज बब्बर के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था जबकि वह उस समय 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं। डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को पूरी तरह निभाने की कोशिश की थी।

स्मिता पाटिल से नफरत करने लगे थे उनके परिवार वाले

-स्मिता पाटिल और राज बब्बर रिश्ता जितना गहरा था, उतना ही विवादों में भी रहा था। दरअसल जब स्मिता पाटिल और राज बब्बर करीब आए थे, तब एक्टर पहले से ही नादिरा बब्बर (Nadira Babbar) से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे।

-ऐसे में इस रिश्ते के कारण स्मिता पाटिल को समाज और अपने करीबी लोगों से नफरत का सामना करना पड़ा था। धीरे-धीरे एक्ट्रेस के कई दोस्तों और परिवार वालों ने उनसे दूरी बना ली थी।

-अरुणा राजे के अनुसार वह उन गिने-चुने लोगों में थीं जो आखिरी समय तक स्मिता पाटिल के संपर्क में रही थीं। स्मिता अक्सर अपने जीवन के संघर्ष और भावनात्मक तकलीफें उनसे शेयर करती थीं।

राज बब्बर की पहली शादी और स्मिता पाटिल के लिए दीवानापन

-आपको बता दें कि एक्टर राज बब्बर की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई थी, जो थिएटर की जानी-मानी हस्ती हैं। इस शादी से उनके बच्चे भी थे। बाद में एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के साथ उनका रिश्ता गहराया और दोनों ने शादी कर ली।

-स्मिता पाटिल के निधन के बाद राज बब्बर ने फिर से नादिरा बब्बर के साथ अपने रिश्ते को संभाल लिया था। ये पूरा घटनाक्रम उस दौर में काफी चर्चा और विवाद का विषय बना था।

एक विरासत जो आज भी जिंदा है

स्मिता पाटिल भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका योगदान और उनकी अदाकारी आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जिंदा है। उनकी कहानी सिर्फ एक सफल अभिनेत्री की नहीं बल्कि एक ऐसी महिला की भी है, जिसने अपने दिल की सुनी, अपने फैसले खुद लिए और हर हाल में उन्हें निभाया, चाहे उसकी कीमत कितनी ही बड़ी क्यों न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+