Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: गर्मी से झुलस रहे यूपी, बिहार और कर्नाटक को फौरी राहत तब मिली जब बुधवार शाम यहां पर बरसात हुई, भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए देशभर में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है जिसकी वजह से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक, मौसम सुहावना रहेगा, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्वोत्तर राज्यों में विशेष रूप से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका है, खासकर त्रिपुरा में। इन क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

उत्तर-पश्चिमी भारत में, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश व बर्फबारी अपेक्षित है। यहां गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
दिल्ली-एनसीआर के लिए राहत भरी खबर है, यहां भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, जहां अधिकतम 36°C और न्यूनतम 21°C तापमान रहेगा। दिन भर हल्की हवाएं भी चलेंगी जिससे लोगों को सूरज की तपिश से राहत मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरने की संभावना
पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरने की संभावना है, जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी का अनुमान है। लखनऊ में बारिश के अलर्ट के साथ अधिकतम 34°C और न्यूनतम 22°C दर्ज होगा। पटना में मौसम खुशनुमा रहेगा।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में बदलेगा मौसम
पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाएं, गरज के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने झारखंड में ओलावृष्टि की विशेष चेतावनी जारी की है, जबकि सिक्किम में भी बारिश की संभावना है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी में रेन अलर्ट जारी
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लक्षद्वीप और रायलसीमा में भी बारिश का अलर्ट है, जबकि आंतरिक कर्नाटक में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान में सताएगा गर्मी
जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली , जयपुर ,गंगानगर, बीकानेर व हनुमानगढ़ सहित क्षेत्रों में पारा तो वैसे 40 के ऊपर ही रहेगा लेकिन यहां पर शाम तक बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications