दिल्ली विस्फोट : सिलसिलेवार धमाकों में 20 मरे, 90 घायल (राउंडअप)

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राजधानी में शनिवार शाम 22 मिनट के भीतर हुए पांच सिलसिलेवार धमाकों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 90 घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है। ये धमाके राजधानी के भीड़भाड़ वाले बाजारों में हुए।

आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने इस धमाके की जिम्मेदीरी है। इससे पहले अहमदाबाद में 26 जुलाई को हुए धमाके की जिम्मेदारी भी इसी संगठन ने ली थी। ये धमाके अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार धमाकों के तकरीबन दो महीने बाद हुए हैं जिसमें 56 लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है लेकिन जिन अस्पतालों में घायलों को ले जाया गया है वहां के डाक्टरों का कहना है कि 20 लोगों की मौत हुई है।

गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने खुफिया विभाग की कमी स्वीकार करते हुए आईएएनएस से कहा, "इस बार आतंकवादी हमें बेवकूफ बना कर अपनी योजना में सफल हो गए।"

कनाट प्लेस में तीन, गेट्रर कैलाश-वन में दो और करोलबाग इलाके में एक धमाका हुआ।

पहला धमाका करोल बाग के गफ्फार मार्केट में शाम 6.15 बजे हुआ। इलेक्ट्रानिक सामान के लिए मशहूर इस बड़े बाजार में कम से कम 16 लोग मारे गए और लगभग 50 लोग घायल हो गए।

गफ्फार मार्केट में धमाकों के प्रत्यक्षदर्शी रोशन लाल ने आईएएनएस को बताया, "धमाके के चलते आटो रिक्शा हवा में उछल गया और मैंने हर तरफ लोगों के शरीर हवा में उछलते हुए पाए।"

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 10 सेकेंड के अंतराल पर दो धमाके हुए। दोनों बम डस्टबीन में रखे गए थे। यहां 20 लोग घायल हो गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी राजेश के अनुसार, "हमने करीब 20 लोगों को विस्फोट स्थल से उठाया और उन्हें अग्निशमन की गाड़ियों, एंबुलेंस और आटो रिक्शा से राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।"

कनाट प्लेस में तीसरा धमाका बाराखंभा रोड पर गोपाल दास भवन के निकट हुआ। यह स्थान मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार के निकट है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां भी बम एक डस्टबीन में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक यहां धमाकों से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी प्रांजल बरुआ के अनुसार मरने वालों में एक साधु और एक महिला थी।

उधर, पुलिस ने बताया कि इंडिया गेट पर एक बम को फटने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर वाई. एस. डडवाल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल कनाट प्लेस में विस्फोट स्थलों पर पहुंचे। डडवाल ने बताया कि ग्रेटर कैलाश में एक बम आटो रिक्शा में रखा हुआ था।

इसके अलावा ग्रेटर कैलाश-वन के एम ब्लाक बाजार में दो धमाके हुए। पहला धमाका शाम 6.30 बजे हुआ और दूसरा इसके सात मिनट बाद हुआ। धमाका इलाके की प्रसिद्ध दुकान 'प्रिंस पान कार्नर' के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक यहां रखा गया विस्फोटक कम क्षमता वाला था।

इन घटनाओं के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सरोजिनी नगर तथा ऐसे ही अन्य बड़े बाजारों को खाली करा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस समय देश भर में त्योहारों का मौसम चल रहा है। एक ओर जहां रमजान और गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर दुर्गापूजा और दशहरे का त्योहार आने वाला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+