डाबर नेपाल का विवाद नए मोड़ पर

काठमांडु, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। 'डाबर इंडिया' की नेपाल स्थित अनुषंगी कंपनी 'डाबर नेपाल' का विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इसके कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौटना चाहते हैं, लेकिन प्रबंधन का कहना है कि इसके लिए उन्हें समझौते पर हस्ताक्षर करना पड़ेगा।

काठमांडु, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। 'डाबर इंडिया' की नेपाल स्थित अनुषंगी कंपनी 'डाबर नेपाल' का विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इसके कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौटना चाहते हैं, लेकिन प्रबंधन का कहना है कि इसके लिए उन्हें समझौते पर हस्ताक्षर करना पड़ेगा।

भारत-नेपाल सीमा पर बारा जिले के रामपुर गांव स्थित डाबर नेपाल की फैक्ट्री के हड़ताली कर्मचारियों ने शनिवार को फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर एक नोटिस चिपकाया। इसमें उन्होंने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।

डाबर नेपाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदयन गांगुली ने रविवार को आईएएनएस से कहा कि फैक्ट्री में फिर से काम शुरू करने से पहले कंपनी कर्मचारियों के यूनियन के साथ लिखित समझौता करना चाहती है।

गांगुली ने कहा, "उनके (हड़ताली कर्मचारियों के) नोटिस के जवाब में हमने भी फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर एक नोटिस चिपकाया है। इसमें हमने अपनी शर्ते रखी हैं।"

गौरतलब है कि नेपाल की सत्ताधारी माओवादी पार्टी के मजदूर संघ 'ऑल नेपाल ट्रेड यूनियन फेडरेशन' (रिवोल्युशनरी) ने ज्यादा बोनस की मांग को लेकर इस वर्ष 31 अगस्त को डाबर नेपाल की फैक्ट्री में काम बंद करवा दिया था। इस वजह से कंपनी को अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।

नेपाल के श्रम कानूनों के प्रावधानों के मुताबिक कंपनी कर्मचारियों को 10 प्रतिशत बोनस देने पर सहमत हो गई थी, लेकिन माओवादी यूनियन ने प्रबंधन पर आरोप लगाया था कि मुनाफे का वास्तविक आंकड़ा छुपाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+