Mumbai: धर्म पूछा फिर कलमा पढ़ने को कहा! जुबैर ने दो वॉचमैन पर चाकू से किया हमला, US रिटर्न का ISIS कनेक्शन!

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 31 वर्षीय युवक ने दो सुरक्षा गार्डों पर महज इसलिए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि वे 'कलमा' नहीं पढ़ पाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शुरुआती जांच में उसके तार आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा और कश्मीर के पहलगाम से जुड़ते दिख रहे हैं।

यह घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है। मीरा रोड ईस्ट में एक निर्माणाधीन इमारत पर दो सुरक्षा गार्ड-राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन-ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी जैब जुबैर अंसारी वहां पहुंचा और उसने गार्ड्स से उनका नाम और धर्म पूछा।

Zaib Zubair Ansari stabbed two security guards

पहले धर्म पूछा फिर कलमा पढ़ने को कहा!

इसके बाद अंसारी ने उनसे पूछा कि क्या वे कलमा पढ़ सकते हैं। जब गार्ड्स ने कहा कि वे नहीं पढ़ सकते, तो उसने अचानक चाकू निकाला और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में राजकुमार मिश्रा को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी आंतों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सुब्रतो सेन की पीठ पर चोट आई है।

90 मिनट के भीतर गिरफ्तारी

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घायल सुब्रतो सेन की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की और हमले के महज डेढ़ घंटे के भीतर उसे मीरा रोड के नया नगर इलाके में उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया।

US रिटर्न और ISIS प्रोपेगेंडा का एंगल

जांच के दौरान आरोपी जैब जुबैर अंसारी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं:

  • ISIS कनेक्शन: इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को पता चला है कि अंसारी अपनी ऑनलाइन एक्टिविटी में बार-बार ISIS से संबंधित प्रोपेगेंडा वीडियो देखता था।
  • बैकग्राउंड: आरोपी 2019 तक अमेरिका (US) में पढ़ाई कर चुका है। वह अकेला रहता था और तीन-चार महीने पहले तक एक कोचिंग सेंटर में केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ाता था।
  • मकान मालिक का दबाव: जांच में यह भी सामने आया कि उसके मकान मालिक ने उसे 5 मई तक कमरा खाली करने को कहा था।
Donald Trump: डीप स्टेट की साजिश थी ट्रंप पर हमला? किस-किस पर गई शक की सुई? लिस्ट में कई नाम
Donald Trump: डीप स्टेट की साजिश थी ट्रंप पर हमला? किस-किस पर गई शक की सुई? लिस्ट में कई नाम

ATS को सौंपी गई जांच

मामले की गंभीरता और कट्टरपंथी विचारधारा की संभावना को देखते हुए इसकी जांच अब महाराष्ट्र एटीएस (Anti-Terrorism Squad) को सौंप दी गई है। एटीएस और नया नगर पुलिस मिलकर इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ी वैचारिक साजिश या चरमपंथी लिंक है।

By Elections Voting Percentage: गुजरात और महाराष्ट्र के 3 सीटों पर मतदान, 5 बजे तक कितने प्रतिशत वोटिंग?
By Elections Voting Percentage: गुजरात और महाराष्ट्र के 3 सीटों पर मतदान, 5 बजे तक कितने प्रतिशत वोटिंग?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+