America: मेलानिया ट्रंप को किसने कह दिया 'होने वाली विधवा’? ट्रंप पर हुई फायरिंग को लेकर मारा तंज, अब घेरे मे

America के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट डिनर में हुई फायरिंग पर टीवी होस्ट जिमी किमेल ने कुछ ऐसा कह दिया जिस पर ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप गुस्से से आग-बबूला हो गए। दरअसल किमेल ने डिनर पार्टी पर ऐसा तंज कसा जो सीधा मेलानिया से जुडा हुआ था। आइए जानते हैं किमेल ने क्या कहा और इसका असर क्या हुआ।

मेलानिया को कहा- 'होने वाली विधवा'

23 अप्रैल को एक शो में जिमी किमेल ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोशिएशन डिनर को लेकर एक पैरोडी सेगमेंट किया। इसी दौरान उन्होंने मेलानिया ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि वह "एक होने वाली विधवा के जैसी चमक" के साथ दिख रही थीं। यह टिप्पणी मजाक के रूप में कही गई थी, लेकिन तुरंत विवाद का कारण बन गई। शो में एक विजुअल भी दिखाया गया जिसमें मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन ट्रंप को स्टूडियो ऑडियंस में बैठे हुए दिखाया गया था।

America

मेलानिया ट्रंप ने लगाई फटकार

घटना के बाद मेलानिया ट्रंप ने सार्वजनिक बयान जारी कर जिमी किमेल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा:

"किमेल की नफरत से भरे और हिंसक बयानबाजी हमारे देश को बांटने के उद्देश्य से है। मेरे परिवार पर उनका मोनोलॉग कॉमेडी नहीं है। उनके शब्द जहर जैसे हैं और अमेरिका की राजनीतिक बीमारी को बढ़ाते हैं। किमेल जैसे लोगों को हर रात टीवी पर नफरत फैलाने का मौका नहीं मिलना चाहिए।"
Donald Trump: 'अपने देश को पीडोफाइल और रेपिस्ट को नहीं दे सकता’, सामने आया ट्रंप के हमलावर का लैटर

एबीसी नेटवर्क पर भी सवाल

मेलानिया ने एबीसी नेटवर्क से किमेल पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा-

"बहुत हो गया। अब एबीसी को स्टैंड लेना चाहिए। एबीसी कब तक समुदाय की कीमत पर किमेल के जघन्य व्यवहार को बढ़ावा देता रहेगा? किमेल एक कायर हैं, जो नेटवर्क के पीछे छिपता है।"

ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी पत्नी का समर्थन किया और ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा:

"जिमी किमेल, जिसकी खराब रेटिंग साबित करती है कि वह मजेदार नहीं है, उसने अपने शो में बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। किमेल की टिप्पणी स्वीकार्य सीमा से बहुत आगे थी और डिज्नी तथा एबीसी को उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए।"

ट्रंप ने विजुअल पर भी जताई आपत्ति

डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में कहा कि वे दोनों वास्तव में वहां मौजूद ही नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शो के दौरान लोगों तक झूठ पहुंचाया गया और परिवार को निशाना बनाया। लिहाजा अगले 48 घंटों में मामला पूरी तरह बदल गया। अब कुछ जगहों पर जिमी किमेल का विरोध हुआ तो कुछ जगहों पर इसका चुटीले अंदाज में समर्थन कया तो कुछ लोगों ने इसे खुलकर क्रिटिसाइज किया।

वाशिंगटन हिल्टन में क्या हुआ?

25 अप्रैल को वाशिंगटन हिल्टन होटल में असली व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान बड़ी सुरक्षा में चूक हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, कोल एलन नाम का एक हथियारबंद व्यक्ति कार्यक्रम स्थल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। इस घरना के बाद ट्रंप और फर्स्ट लेडी को एजेंसियों ने तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला। हााला रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध एक चेकपॉइंट पार कर लॉबी क्षेत्र तक पहुंच गया और उसने हथियार चला दिया। इस गोलीबारी में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हो गया था।

किमेल के मजाक के बाद बढ़ा ध्यान

यह घटना जिमी किमेल की टिप्पणी के ठीक दो दिन बाद हुई। हालांकि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि हमलावर की कार्रवाई सीधे किमेल के मजाक से जुड़ी थी, लेकिन दोनों घटनाओं की टाइमिंग के कारण इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया।

कैसे हुई ट्रंप और किमेल की दुश्मनी?

यह पहली बार नहीं है जब दोनों आमने-सामने आए हों। मार्च 2024 में ऑस्कर समारोह के दौरान किमेल ने ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट पढ़ा था। उस समय ट्रंप ने उन्हें अब तक का सबसे खराब होस्ट" कहा था। जवाब में किमेल ने कहा:
"क्या आपके जेल जाने का समय नहीं हो गया?"

दिसंबर 2024 में भी बढ़ा विवाद

बाद में दिसंबर 2024 में एबीसी एक अलग मामले में फंस गया, जब ट्रंप ने जॉर्ज स्टेफानोपोलोस की टिप्पणियों पर मानहानि का मुकदमा दायर किया। उस केस में एबीसी 15 मिलियन डॉलर के समझौते पर राजी हुआ। इसके अलावा नवंबर 2025 में जिमी किमेल ने ऑन-एयर ट्रंप को "पिग्गी" कह दिया। रिपोर्ट्स थीं कि ट्रंप डिज्नी पर दबाव डाल रहे थे कि किमेल को शो से हटाया जाए।

जनवरी 2026 में भी मंच से निशाना

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट टॉक शो जीतने पर किमेल ने कहा कि वह "डोनाल्ड जेनिफर ट्रंप" को सालों से कंटेंट देने के लिए धन्यवाद देते हैं।

Pakistan: ऑटो से आए और बरसाईं गोलियां, 'Unknown Gunman’ ने लश्कर के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या
Pakistan: ऑटो से आए और बरसाईं गोलियां, 'Unknown Gunman’ ने लश्कर के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या

FCC तक पहुंचा मामला

इन टिप्पणियों के बाद FCC चेयरमैन ब्रेंडन कैर ने चेतावनी दी थी कि शो दिखाने वाले स्थानीय प्रसारकों पर जुर्माना लग सकता है या लाइसेंस तक खतरे में पड़ सकते हैं। वहीं, विवाद के बाद एबीसी और उसकी मूल कंपनी ने कुछ समय के लिए किमेल के शो को निलंबित कर दिया। सिनक्लेयर और नेक्सस्टार जैसे बड़े स्टेशन समूहों ने भी दर्जनों चैनलों पर शो रोक दिया था। जब किमेल वापस लौटे, तो उन्होंने कहा कि उनकी बातें "गलत समय पर, अस्पष्ट, या शायद दोनों" थीं। उन्होंने माना कि लोग नाराज क्यों हुए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+