विश्ल एथलेटिक्स : पॉवेल ने साबित की श्रेष्ठता (लीड-1)
स्टुगर्ट (जर्मनी), 14 सितम्बर (आईएएनएस)। जमैका के फर्राटा एथलीट आसफा पावेल ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स फाइनल की 100 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया है।
यूरोप की खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक मौजूदा चैंपियन पावेल ने शनिवार को 9.87 सेकेंड में यह दूरी नापकर अपना खिताब बरकरार रखा। पावेल ने पिछले 14 दिनों में नौवीं बार 9.90 सेकेंड से कम समय में यह दौड़ पूरी की है।
नेस्टा कार्टर 10.07 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि माइकल फ्रास्टर ने 10.10 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
उधर, महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में चेक गणराज्य की ओलंपिक चैंपियन बारबोरा स्पोटाकोवा ने नया विश्व रिकार्ड कायम किया है।
बीजिंग ओलंपिक में 71.42 मीटर की दूरी नापकर स्वर्ण पदक जीतने वाली स्पोटाकोवा ने शनिवार को 72.28 मीटर भाला फेंककर नया रिकार्ड कायम किया।
स्पोटाकोवा ने 2005 में क्यूबा के ओसलेजिस मेंडेनडेस द्वारा बनाए गए 71.70 मीटर के विश्व रिकार्ड को तोड़ा। नया विश्व रिकार्ड कायम करने के बाद स्पोटाकोवा ने कहा, "मेरे लिए यह महान क्षण है। मुझे आशा नहीं थी कि मैं कभी यह रिकार्ड तोड़ सकूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications