दिल्ली विस्फोट : धमकी भरे ई-मेल का कोई सुराग नहीं

मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को उत्तर-पूर्वी मुंबई के चेंबूर इलाके की एक बिजली का सामान बनाने वाली कंपनी के परिसर से 'इंडियन मुजाहिदीन' द्वारा भेजे गए दिल्ली विस्फोटों की धमकी संबंधी ई-मेल के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे ने रविवार को आईएएनएस से कहा, "जांच जारी है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा।"

पुलिस और एटीएस का एक दल साइबर अपराध विशेषज्ञों की मदद से जिस कंप्यूटर से ई-मेल भेजा गया था, उसका पता लगाने के लिए कंपनी परिसर के सभी कंप्यूटरों की जांच कर रहा है।

इस औद्योगिक और व्यावसायिक इलाके में अधिकांश इकाइयां रविवार और गणेश विसर्जन की छुट्टी के कारण बंद हैं।

शनिवार को महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल)की लाइन से भेजे गए धमकी भरे ई-मेल का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता मेसर्स कामरान पावर कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड है। यह चेंबूर की 16वीं रोड स्थित 201-202 'एरिक हाउस' व्यावसायिक कांप्लेक्स में स्थित है।

वर्ष 1981 में स्थापित इस कंपनी में इस समय 50 कर्मचारी हैं। कंपनी ऊर्जा, स्टील, सीमेंट, दवा, चीनी और पेंट उद्योग के लिए हल्के स्विच बोर्ड और पावर कंट्रोल उपकरणों का निर्माण करती है।

कंपनी के मालिक एम.के. कामथ हैं जो इसके प्रबंध निदेशक भी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+